छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद छत्तीसगढ़ शासन विद्यालय शिक्षा विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 10-5-/13/2001 रायपुर 20-7-2001के द्वारा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल का गठन किया गया ।
छत्तीसगढ़ राज्य के 18 जिले- सरगुजा, कोरिया, बिलासपुर, जांजगीर, कोरबा, रायगढ़, जशपुर, राजनांदगांव, कवर्धा, दुर्ग, रायपुर धमतरी, महासमुन्द, बस्तर, कांकेर, नारायणपुर,दन्तेवाड़ा ,बीजापुर का कार्य क्षेत्र निर्धारित है ।
मण्डल का मुख्यालय प्रदेश की राजधानी रायपुर में है तीन संभागीय कार्यालय बिलासपुर,सरगुजा,जगदलपुर में स्थापित है, संभागीय कार्यालय सरगुजा का कार्यक्षेत्र सरगुजा, कोरिया एवं जशपुर ,बिलासपुर संभागीय कार्यालय का कार्यक्षेत्र बिलासपुर, जांजगीर, कोरबा, रायगढ़ तथा जगदलपुर संभागीय कार्यालय का कार्यक्षेत्र जगदलपुर, दंतेवाडा, बीजापुर, नारायणपुर जिले में निर्धारित किये गये हैं। मण्डल ने वर्ष 2002 से स्वतंत्ररूप से अपनी परीक्षाएं आयोजित की है, मण्डल द्वारा निम्नानुसार परीक्षाएं संचालित की जा रही है...
1. हाईस्कूल (नियमित / स्वध्यायी / पत्राचार)
2. हायर सेकेण्डरी (नियमित / स्वाध्यायी / पत्राचार)
3. हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक (नियमित / स्वाध्यायी)
4. डिप्लोमा इन एज्यूकेशन (नियमित / पत्राचार) द्विवर्षीय पाठ्यक्रम (हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण करने के पश्चात )
5. डिप्लोमा इन फिजीकल एज्यूकेशन, द्विवर्षीय पाठ्यक्रम (हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण करने के पश्चात )
 
1. मण्डल के मुख्य कार्य :-
1. हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी/हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक/ शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि प्रमाण पत्र परीक्षा एवं डी. एड. की परीक्षाओं का संचालन ।
2. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के लिए प्रस्तावित पाठ्यक्रम संबंधी निर्देश और पाठ्य पुस्तकों के निर्माण हेतु शासन को सलाह देना ।
3. पत्राचार पाठ्यक्रम द्वारा शिक्षण कार्य |
4. छत्तीसगढ़ में स्थित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों की मान्यता |
5. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के स्तर को उच्च करने के लिये सभी आवश्यक कदम उठाना ।
6. विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के उत्साहवर्धन एवं प्रेरणा के लिये प्रयास करना ।
7. अन्य गतिविधियां
- माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की परंपरा डाली है । इसके अंतर्गत 10वीं तथा बोर्ड की परीक्षाओं में प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है ।
कक्षा 10वीं हाईस्कूल एवं कक्षा 12वीं हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा की मेरिट में |
| प्रथम स्थान प्राप्त को |
रु. 5100.00 एवं गोल्ड मेडल |
| द्वितीय स्थान प्राप्त को |
रु. 3100.00 एवं रजत मेडल |
| शेष दसवां स्थान तक को |
रु. 2100.00 एवं |
| विशेष पिछड़ी जनजाति को |
रु. 3100.00 |
 
उपरोक्त सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र दिया जाता हैं तथा दसवीं मेरिट के सभी छात्रों को देश की किसी भी स्थान/राज्य में कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययन हेतु अध्ययन एवं छात्रावास व्यय क्लेम करने पर दिया जाता हैं । उल्लेखनीय है कि 2004 से राज्य शासन के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 10वीं की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिये अभिनव छात्रवृत्ति योजना प्रारंभ की है । इस योजना के तहत विद्यार्थी किसी भी अच्छे स्कूल में कक्षा 12वीं तक अध्ययन कर सकते हैं । उसके अध्ययन पर आने वाला पूरा खर्च मण्डल वहन करता है । यदि उन्हें छात्रावास में रहकर अध्ययन करने की आवश्यकता हो तो माध्यमिक शिक्षा मण्डल छात्रावास की फीस भी देता है । इसके अतिरिक्त मण्डल प्रावीण्य सूची में आने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों को रुपये 2000/- की राशि पुस्तकें क्रय करने के लिये भी प्रदान करता है ।
प्रावीण्य सूची |
भुगतान की गई राशि (12.07.09) |
| हाईस्कूल परीक्षा वर्ष – 2004 |
1,32,997.00 |
| हाईस्कूल परीक्षा वर्ष – 2005 |
1,02,498.00 |
| हाईस्कूल परीक्षा वर्ष – 2006 |
2,37,248.00 |
| हाईस्कूल परीक्षा वर्ष – 2007 |
2,25,152.00 |
| हाईस्कूल परीक्षा वर्ष – 2008 |
27,210.00 |
| कुल राशि |
7,25,105.00 |
 
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर के संचालन हेतु विभिन्न समिति के नाम
1. कार्यपालिका समिति
2. वित्त समिति
3. परीक्षाफल समिति
4. परीक्षा समिति
5. मान्यता समिति
6. शिक्षक कल्याण कोष समिति
7. करीकुलम (Curriculum) समिति
 
 
मुख्यालय -- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, पेंशनबाड़ा रायपुर
संभागीय कार्यालय बिलासपुर -संभागीय कार्यालय, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, सूर्या भवन, गांधी चौक, दयालबंध बिलासपुर (छ.ग.)
संभागीय कार्यालय अम्बिकापुर -शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विधालय अम्बिकापुर (सरगुजा)
संभागीय कार्यालय जगदलपुर -शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विधालय